फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two companions of brother-in-law who fled after killing brother-in-law were injured in an encounter

Baghpat News: जीजा की हत्या कर भागे साले के दो साथी मुठभेड़ में घायल

Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two companions of brother-in-law who fled after killing brother-in-law were injured in an encounter
बड़ौत। किदवईनगर निवासी सोनू की हत्या में फरार उसके साले मोहन के दो साथी रोहित और सोनू ऊर्फ काली बहु निवासी बावली नहर से मलकपुर मिल मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। दोनों हत्यारोपियों ने पत्नी ज्योति और साले मोहन के साथ शराब पीकर मारपीट करने पर हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

बावली गांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात सोनू निवासी किदवईनगर के सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल में रजबहे में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी। इसमें सोनू की पत्नी ज्योति ने अपने भाई मोहन और उसके दो साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस की दो टीमें हत्यारोपियों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिस टीम पर गोली चला दी गई। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी रोहित, सोनू उर्फ काली बहु निवासी बावली पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोहन की बहन ज्योति के साथ उसके पति सोनू ने कई बार शराब पीकर मारपीट की। इसको लेकर कई बार समझौता भी कराया गया। एक बार सोनू ने अपने साले मोहन के साथ भी मारपीट की। इसी बात से क्षुब्ध होकर मोहन ने उनके साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी। इस मामले में एसपी का कहना है कि हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed