आत्महत्या करने के लिए दो सहेलियां ट्रेन के आगे कूदीं
हरिद्वार से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (54476) मंगलवार शाम करीब पौने तीन बजे बागपत रोड स्टेशन से रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रेन सूरजपुर महनवा गांव के समीप तीन सिग्नलों के बीच पहुंची, दो युवती अचानक ट्रेन के सामने पटरी पर आ गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। लोगों ने किसी तरह से युवतियों को ट्रैक से हटाया। इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई थी। जानकारी करने पर युवतियों ने खुद को अमीनगर सराय की बताया। एक युवती ने कहा वह लंबे समय से बीमार चल रही है। बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। उसके साथ दूसरी युवती ने कहा कि वह इसके बगैर नहीं रह सकती है। इसलिए उन दोनों ने एक साथ मरने की ठानी थी। बाद में दोनों युवती मैजिक गाड़ी में बैठकर चली गई। इस दौरान वहां पर ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही।
पहले भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास
अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया इन युवतियां ने मार्ग से कुछ समय पहले भी गुजरी ट्रेन के आगे भी कूदने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन थोड़ा आगे जा चुकी थी।
दो घंटे से ट्रैक पर घूम रही थी युवतियां
अग्रवाल मंडी टटीरी। लोगों ने बताया दोनों युवतियां पिछले करीब दो घंटे से ट्रेन के ट्रैक पर घूम रही थी। वे ट्रेन का इंतजार कर रही थी।