फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two communities clashed in cricket dispute, six injured

क्रिकेट खेलने के विवाद में दो समुदाय भिड़े, छह घायल

Thu, 23 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two communities clashed in cricket dispute, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में दो वर्गों के लोगों के बीच बीच संघर्ष हो गया। इसमें दो महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डौला गांव में तीन दिन पूर्व मोहित व दीपू और मुरसलीन के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हो गया था। बृहस्पतिवार को दीपू, मोहित और आकाश अपनी बहन के घर तीज की कोथली देकर लौट रहे। आरोप है कि गांव पहुंचने पर दूसरे वर्ग के लोगों ने उन हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। दीपू ने पुलिस को दी तहरीर में दूसरे वर्ग के लोगों पर लोहे की रॉड से हमला करने व घरों की छतों से ईंट पत्थर बरसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में एक पक्ष से दीपू, मोहित व आकाश और दूसरे पक्ष के मुरसलीन, सलीमन और मुस्कान घायल हो गए है। हालत गंभीर होने पर मुरसलीन को बागपत रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के फारुख ने दीपू पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामला दो वर्गों का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed