फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two candidates have already lost, one has lost its strong hold

Baghpat News: दो प्रत्याशी पहले ही हारे, एक मजबूत पकड़ से बाहर निकले

Sat, 19 Oct 2024 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 19 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two candidates have already lost, one has lost its strong hold
बागपत। भाजपा में अभी तक बड़े चुनावों में गुटबाजी और भितरघात दिखाई देता था। मगर गन्ना व चीनी मिल समितियों के चुनाव के दौरान भी इस बार खूब गुटबाजी और भितरघात दिखाई दिया।
विज्ञापन

अपनी ही पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को हराने के लिए नेताओं ने जोर लगा दिया। जिससे दो जगह प्रत्याशी पहले ही हार गए तो एक जगह अपनी मजबूत पकड़ के कारण नैया पार लगाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने बागपत गन्ना समिति के लिए प्रदीप ठाकुर और चीनी मिल समिति के लिए कृष्णपाल सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। वहीं मलकपुर गन्ना समिति के लिए अनीता खोखर व रमाला चीनी मिल समिति के लिए संजीव जिवानी को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको प्रत्याशी घोषित करते ही केवल बागपत चीनी मिल समिति को छोड़कर अन्य सभी जगह गुटबाजी दिखनी शुरू हो गई और भितरघात के लिए भाजपा के नेता ही सक्रिय हो गए।
इसका ही नतीजा रहा कि मलकपुर गन्ना समिति में प्रत्याशी अनीता खोखर डायरेक्टर तक भी नहीं पहुंच सकीं। इस तरह ही रमाला चीनी मिल समिति के चुनाव में संजीव जिवानी भी डायरेक्टर नहीं बन सके। इस तरह वहां भाजपा की चुनौती खत्म होने पर भाजपा को अन्य प्रत्याशियों के साथ खड़ा होना पड़ा।

सबसे ज्यादा खींचतान बागपत गन्ना समिति के चुनाव में देखने को मिली। जहां कई बड़े नेताओं ने पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर की खुलकर खिलाफत की। यह नेता अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ डेलीगेट व डायरेक्टरों के घर तक पहुंचे। उनकी कई लोगों के पास रिकाॅर्डिंग भी मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि उनको अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया।
इसके बावजूद किसानों में मजबूत पकड़ के कारण वह भितरघात का शिकार होने से बच गए और निर्विरोध जीत दर्ज की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed