{"_id":"61c4b5a9d2efa7220c00d0ac","slug":"two-buses-collided-while-overtaking-five-passengers-injured-kahkra-news-mrt5704173156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने में दो बस टकराई, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने में दो बस टकराई, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सडक दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त हुई परिवहन निगम की बस
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी लोनी डिपो की रोडवेज बस
ईपीई पर ट्रक और कैंटर की टक्कर में हरियाणा का चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरटेक करने में दो बसों में टक्कर हो गई। इसमें पांच से अधिक यात्री चोटिल हुए। बसें भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक और कैंटर में टक्कर हो गई। इसमें कैंटर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक घायल हो गया।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जा रही लोनी डिपो की बस ओवरटेक करते हुए दूसरी बस से टकरा गई। इससे बस के अगले शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार शामली क्षेत्र के मोहन, राकेश, मदन, राहुल आदि यात्री चोटिल हो गए। बस चालक कपिल कुमार ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जा जाएगी। उधर, हरियाणा के गन्नौर निवासी सोनू केंटर चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह माल लेने के लिए कुंडली से ट्रानिका सिटी जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसका कैंटर ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक सोनू भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरी घटना खेकड़ा तहसील के पास हुई।