{"_id":"615b456e8ebc3efaa6443c2b","slug":"two-brothers-attacked-with-axes-also-fired-baghpat-news-mrt5591705126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों पर फरसे से हमला, गोली भी चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाईयों पर फरसे से हमला, गोली भी चलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर उधार दिए रुपये मांगने पर दो भाईयों पर फरसे से हमला किया गया और उन पर तमंचे से फायर भी किया गया। हालांकि दोनों भाई गोली लगने से बच गए। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ट्योढ़ी गांव के सुमित शर्मा ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि वह रविवार को अपने भाई सचिन शर्मा के साथ गौरीपुर मोड़ पर युवक नदीम से उधार दिए 2.45 लाख रुपये मांगने आया था। आरोप है कि नदीम ने फोन करके वहां कई अन्य लोगों को बुला लिया और कार में सवार होकर आए उन लोगों ने आते ही जानलेवा हमला कर दिया। फरसे से किए गए हमले में वह बच गया, लेकिन उसके भाई सचिन के माथे में फरसा लग गया। वह जान बचाकर वापस जाने लगे तो एक आरोपी ने तमंचे से उनपर फायर कर दिया। इस मामले में नदीम व शोएब निवासी निवाड़ा को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
धार्मिक स्थल में शराब पीने के विरोध पर हमला
बागपत। मीतली के रहने वाले बिजेंद्र का आरोप है कि 30 सितंबर को चार युवक धार्मिक स्थल में शराब व अन्य नशीला पदार्थ पी रहे थे। उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद में आरोपियों ने अपने साथियों संग मिलकर घर में घुसकर हमला किया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी कार्यालय पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। - संवाद