फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two brothers accused in honor killing arrested, sent to jail

ऑनर किलिंग में आरोपी दो भाई गिरफ्तार, जेल भेजे

Fri, 18 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two brothers accused in honor killing arrested, sent to jail
छपरौली। असारा गांव के प्रेमी व उसकी प्रेमिका की हत्या के मुकदमे में फरार दो भाइयों को पुलिस ने बड़ौत बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

असारा गांव की रहने वाली मजहबी व उसके प्रेमी आरिफ 18 नवंबर को घर से चले गए थे। जिनके अलग-अलग जाति से होने के कारण मजहबी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद खुद ही दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद मजहबी के भाई मुरसलीन, अरमान ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की योजना बनाई और फिर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरिफ की कांधला में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव छिपा दिया था। मजहबी की गांव के जंगल में गला दबाकर हत्या कर दी और शव जंगल में ही फेंक दिया गया। मृतक के पिता मुस्ताक ने छपरौली थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ आरिफ की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनर किलिंग में पुलिस ने मृतका मजहबी के भाई मुरसलीन व मुजफ्फरनगर निवासी उसके भाई शहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुजम्मिल व अरमान फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मजहबी के हत्यारोपी भाई मुजम्मिल व अरमान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं रिश्तेदारी में भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed