फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested with 45.5 kg of smuggled ganja

तस्करी कर लाए 45.5 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 45.5 kg of smuggled ganja
चांदीनगर थाने में गांजे के साथ हिरासत में लिए गए आरोपी - फोटो : BAGHPAT
तस्करी कर लाए 45.5 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। विशाखापट्टनम से तस्करी कर मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे 45.5 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया ।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि चांदीनगर थाना प्रभारी सोमवार रात खासपुर मोड़ पर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। वहां एक कार को रुकवाकर चेकिंग की गई तो उसमें 45.5 किलो गांजा मिला। जिसके साथ मुजफ्फरनगर के बड़ौदा निवासी नदीम व रहीसु को गिफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजे की खेप विशाखापट्टनम के उरगवैली से तस्करी करके लेकर आ रहे थे। जिसे बागपत में दूसरे साथी को सौंपना था और वह गांजे को मुजफ्फरनगर पहुंचाता। गांजा तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा तस्करों से मिली सूचना के आधार पर उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed