फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested on charges of conspiracy to murder

हत्या की साजिश के आरोप में दो गिरफ्तार 

Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested on charges of conspiracy to murder
hathkadi
बागपत के धनौरा सिल्वर नगर गांव में तीन दिन पहले पुलिस सुरक्षा में किसान देवी सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा, लेकिन अभी तक पुलिस मुख्य हत्यारोपियों को पकड़ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


रविवार को 10-12 लोगों ने पुलिस सुरक्षा में किसान देवी सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने मंगलवार को हत्या की साजिश रचने के आरोप में आनंद पुत्र बनवारी, बरसाती पुत्र रामचंद्र निवासी धनौरा सिल्वर नगर को धारा 120 बी में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरी तरफ अभी भी मृतक और उसके भाई के हत्या के मामले में गांव के अन्य गवाह भी दहशत में हैं। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है। दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों को अभी भी धमकियां मिल रही है। आशंका जताई जा रही है बदमाश और गवाहों को भी निशाना बना सकते है।

विज्ञापन


 बिनौली थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया अभी तक मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगे हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं । हत्या की साजिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों जेल भेजा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed