फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested including Naira petrol pump owner in Ghatauli

घटतौली में नायरा पेट्रोल पंप मालिक सहित दो गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including Naira petrol pump owner in Ghatauli
सिंघावली अहीर थाने में पेट्रोल पंप का संचालक व एक अन्य को हिरासत में लिए पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। घटतौली मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने नायरा पेट्रोल पंप मशीन में छेड़छाड़ करने और अतिरिक्त पल्सर यूनिट लगाने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने पेट्रोल पंप के मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर मेरठ एसटीएफ ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर छापा मारा। जिसमें पंप पर घटतौली मिलने पर सील कर दिया था और मशीन में एक अतिरिक्त पल्सर यूनिट मिली। जिससे घटतौली की जा रही थी। आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र, सुधीर निवासी राठौड़ा, कर्मचारी सुनील व चेतन निवासी मेरठ के खिलाफ डिस्पेंसिंग यूनिट में अतिरिक्त पल्सर यूनिट लगाने, डिस्पेंसिंग यूनिट की मशीनों में छेड़छाड़ करने और अनाधिकृत वाहन से तेल भंडारण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इस मामले में सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक रविंद्र, सुधीर निवासी राठौड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed