{"_id":"65ad0fd29de28d1d6e028b18","slug":"two-animals-died-two-got-burnt-due-to-fire-in-shed-baghpat-news-c-28-1-bag1001-9220-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छप्पर में आग लगने से दो पशुओं की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छप्पर में आग लगने से दो पशुओं की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
-असामाजिक तत्वों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप, पुलिस ने जांच पड़ताल की
फोटो 3
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गौना गांव में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। इसमें जलने से दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि दो पशु झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
गौना गांव के रहने वाले इमरान ने अपने घेर में छप्पर बनाकर चार पशु बांध रखे हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर चला गया था। देर रात असमाजिक तत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। सुबह करीब चार बजे पड़ोस की महिलाएं गोबर डालने गईं तो उन्होंने छप्पर में आग लगी देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आग बुझाई गई। आग लगने से एक भैंस और एक कटिया की जलने से मौत हो गई, जबकि एक बैल और एक कटिया गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस मामले में चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि पशुओं के जलने के मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।