फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two accused of murdering a dairy operator were taken on remand and a pistol was recovered

Baghpat News: डेयरी संचालक के दो हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद की

Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murdering a dairy operator were taken on remand and a pistol was recovered
अमीनगर सराय। दिल्ली के बुराड़ी निवासी डेयरी संचालक राहुल गोयल के दो हत्यारोपियों विक्की और भरत को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गौसपुर के जंगल में झाड़ियों में छिपाई पिस्टल बरामद की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी निवासी कीर्ति ने पांच जुलाई को सिंघावली अहीर थाने में अपने पति राहुल गोयल की गुमशुदगी दर्ज कराई, जो दो जुलाई को डौला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी से 25 लाख रुपये लेने आया था। पुलिस ने तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी को गिरफ्तार कर सूखे तालाब में दबाया हुआ राहुल का शव बरामद किया। पूछताछ में तांत्रिक ने बताया कि रुपयों के विवाद में सचिन, भरत और विक्की के साथ मिलकर दो जुलाई को गोली मारकर राहुल की हत्या कर दी। इसके बाद मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि विक्की और भरत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चले गए। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि जेल में बंद विक्की और भरत को न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और राहुल का बैग बरामद किया, जिसमें राहुल का पैनकार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट, तौलिया और एक पैन मिला। पूछताछ के बाद दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed