{"_id":"5eb6e46e8ebc3e90591e49bc","slug":"two-accused-of-murder-arrested-two-rounds-recovered-baghpat-news-mrt4810245131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। कस्बा टीकरी में टिंकू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उनकी निशादेही पर दो तमंचे बरामद किए हैं।
टीकरी में चार मई की शाम को टिंकू पुत्र रामधन पर कस्बे के ही पांच लोगों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। परिजनों ने उसे मेडिकल मेरठ में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजेश ने कस्बे के ऋतिक, शिवम, वाजिद, अंकिम, सुबोध को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार सुबह टीकरी बस स्टैंड से ऋतिक पुत्र कि शन और सुबोध पुत्र सेवाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि चार मई की सुबह टिंकू अपने ट्रैक्टर से भूसा ढुलाई कर रहा था। उसके ट्रैक्टर के नीचे दबकर ऋतिक के सूकर के बच्चे मौत हो गई थी। टिंकू ने ऋतिक को सूकर की मौत पर तीन हजार रुपये दिए थे, मगर वह पांच हजार रुपये मांग रहा था। मना करने करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर टिंकू पर फायरिंग कर दी थी। मृतक की पत्नि बेबी ने पुलिस से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उसने जल्द गिरफ्तारी न होने पर बच्चों सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।