{"_id":"62a4de88833f0627fa34491e","slug":"two-absconding-accused-arrested-in-stone-pelting-case-in-naurojpur-gurjar-baghpat-news-mrt592389528","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरोजपुर गुर्जर में पथराव मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरोजपुर गुर्जर में पथराव मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हैंडपंप के विवाद भिड़ गए थे दो पक्ष, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित दो आरोपी भेजे जा चुके है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में हैंडपंप की चौकी के विवाद में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने और पथराव करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित दो आरोपी पहले जेल भेजे जा चुके है।
नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले सुरेश ने छह मई को कोतवाली पर गांव के ही रहने वाले मौजूद्दीन, वकील, संजय, नफीस सहित अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला और पथराव करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समीर व उसके साथी वकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार आरोपी गुलशेर व वकील को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद
बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ मोना को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि बिजरौल गांव के रहने वाले विकास उर्फ मोना के खिलाफ बड़ौत थाने में 26 मुकदमे दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।