फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Twice theft in the same house in a week, panic in the family

Baghpat News: एक सप्ताह में एक ही मकान में दो बार चोरी, परिवार में दहशत

Sun, 14 Jul 2024 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Twice theft in the same house in a week, panic in the family
कस्बे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फोटो नंबर 13केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में चोर एक सप्ताह के अंदर एक ही मकान से दो बार सामान चोरी कर ले गए। इससे मकान मालिक महिला और उसकी बेटी दहशत में है। इसके अलावा चोर दिनदहाड़े पाठशाला रोड स्थित एक बाइक मैकेनिक की दुकान से भी एक बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत की।
मोहल्ला अहिरान में चोर एक मकान में लगातार दो बार चोरी कर चुके हैं। मोहल्ला के कृष्णमणी मित्तल की कुछ दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। मकान में उसकी बेटी रिया और पत्नी मंजू रहती है। एक सप्ताह पूर्व चोर उनके मकान से हजारों रुपये का लोहे का सामान चोरी कर ले गए थे। शुक्रवार रात चोर दोबारा से मकान की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का लोेहे का सामान चोरी कर ले गए। मकान में एक सप्ताह के अंदर दो बार चोरी की घटना से मां बेटी दहशत में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर मोहल्ले के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा और अशोक वर्मा के मकानों और तहसील मेेंं स्टांप विक्रेता रविंद्र कुमार के चैंबर से एक एसी, प्रिंटर और दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित आलोक तोमर के ट्रेवल्स कार्यालय से लाखों रुपये का सामान चोरी कर चुके हैं। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी। लोगों का कहना है कि चोर कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कस्बे में पाठशाला रोड पर बाइक मैकेनिक की दुकान करने वाले कस्बा निवासी शाहिद की दुकान से चोर दिनदहाड़े बैट्री चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार टीम चोरों का पता लगा रही है। पता लगाकर घटनाओं का खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed