फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tugana's daughter got first place in Moscow University

तुगाना की बेटी ने मॉस्को के विश्वविद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tugana's daughter got first place in Moscow University
मास्को में उपाधि के साथ सुहानी चौहान - फोटो : BAGHPAT
तुगाना की बेटी ने मॉस्को के विश्वविद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। तुगाना गांव में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव की बेटी द्वारा रूस के मॉस्को विश्वविद्यालय में एमबीबीएस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी जताई गई और गांव पहुंचने पर बेटी का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
यूपी पुलिस के खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी पौत्री सुहानी चौहान पुत्री प्रदीप चौहान रूस के मॉस्को विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैै। हाल ही में फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ तो उसमेें सुहानी चौहान ने गांव व जनपद का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर सुहानी चौहान को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुहानी के पिता प्रदीप चौहान सहारनपुर में प्राईवेट जॉब, मां प्रिया चौहान घरेलू महिला हैं, जबकि भाई शुभम कक्षा नौ का छात्र है। सुहानी के प्रदर्शन पर दादा नरेंद्र सिंह चौहान सहित मदनपाल, सुरेंद्र तुगाना, मोहित, पंकज, सुनील, प्रवीण, आजाद आदि ने खुशी जताई और गांव पहुंचने पर बेटी का स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed