फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   trying to sell his son

एक माह के बेटे का सौदा करने का आरोप, पुजारी को पीटा

Tue, 05 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
trying to sell his son
एक माह के बेटे का सौदा करने का आरोप, पुजारी को पीटा
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के पुजारी पर एक माह के बेटे का 50 हजार रुपये में सौदा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद पुजारी ने बच्चे को देने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि पुजारी बच्चे को गोद देना चाहता था। उसने कोई सौदा नहीं किया।
क्षेत्र के एक गांव के मंदिर में पुजारी परिवार सहित राहता है। उसकी पत्नी ने एक माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था। अब उसके दो बेटे हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने अपने एक माह के बेटे का 50 हजार रुपये में सौदा कर दिया। गांव का ही एक व्यक्ति बच्चे को गोद लेना चाहता था। व्यक्ति ने पुजारी को 50 हजार रुपये भी दे दिए थे। इसी बीच बच्चे को लेने वाले व्यक्ति के परिजनों को मामले की जानकारी लग गई। उन्होंने इसका विरोध किया। ग्रामीण एकत्रित हो कर पुजारी के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुजारी के साथ मारपीट की। पुजारी ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। मामला पुलिस चौकी पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि पुजारी गांव के एक व्यक्ति को बेटे का गोदानामा लिखवाना चाहता था ताकि उसकी अच्छी तरह से परवरिश हो सके। उसने बच्चे का सौदा नहीं किया था। पुजारी को समझा दिया गया है कि बच्चे के नियमों के विरुद्ध गोद नहीं दे सकते। पुजारी ने बच्चे को गोद देने से इंकार कर दिया। पुजारी मेरठ जनपद का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी देहरादून की रहने वाली है। यदि पुजारी ने बच्चे को गोद देने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डेढ़ साल पहले बेटी को भी बेचने का आरोप
बागपत। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुजारी ने डेढ़ साल पहले अपनी मासूम बेटी को इसी तरह से बेच दिया था। किसी को इसका पता नहीं चलने दिया। अब बेटे को भी बेचना चाहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा लेने वाले व्यक्ति की कोई संतान नहीं है। उसने दूसरे प्रदेश की एक महिला से शादी की गई। शादी के कई साल बाद भी कोई औलाद नहीं हुई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed