फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck robbery case will be filed in Baghpat only after ten days

कोतवाली पर दर्ज होगा ट्रक लूट का मुकदमा

Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Truck robbery case will be filed in Baghpat only after ten days
29 दिसंबर को हरियाणा से धान लेकर आ रहे चालक-क्लीनर से लूटा गया था ट्रक
विज्ञापन

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में बंधक मिले थे चालक-क्लीनर, रिपोर्ट के लिए काट रहे थे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दस दिन पूर्व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई धान से लदे ट्रक लूट की घटना का मुकदमा बागपत कोतवाली में ही दर्ज किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसपी ने कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ट्रक के चालक और क्लीनर मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में बंधक मिले थे। तभी से दो बागपत और मेरठ के पुलिस अधिकारियों के यहां पीड़ित न्याय के लिए चक्कर काट रहे थे। उन्होंने आईजी मेरठ से मिलकर गुहार लगाई थी।
बिहार के गया निवासी ट्रक चालक मिथलेश यादव और क्लीनर मुकेश कुमार 29 दिसंबर 2020 को हरियाणा के बहालगढ़ धान लेकर जा रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव पाली के पास चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक लूट लिया था। बदमाश चालक व परिचालक को मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में पेड़ से बांधकर फरार हो गए थे। चालक व परिचालक ने बागपत कोतवाली पुलिस को ट्रक लूट की सूचना दी थी। कोतवाली पुलिस ने घटना जानी क्षेत्र का बताते हुए वहां भेज दिया था। जानी पुलिस ने घटना बागपत की होने के कारण रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था। पीड़ित ने बुधवार को आईजी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। आईजी ने एसपी बागपत को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि ट्रक लूट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने महिला थाने के पास से चेकिंग के दौरान तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से 15 पशु बरामद किए है। पुलिस ने अनिल, संजू व मलकीत निवासी गोबीपुर हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed