{"_id":"62daf537bbbe3e2c4205d868","slug":"truck-overturns-in-ditch-due-to-canter-collision-on-epe-driver-injured-kahkra-news-mrt598094468","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर कैंटर की टक्कर से ट्रक खाई में पलटा, चालक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर कैंटर की टक्कर से ट्रक खाई में पलटा, चालक हुए घायल
विज्ञापन
बागपत : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर।
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईपीई पर कैंटर की टक्कर से ट्रक खाई में पलटा, चालक हुए घायल
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास हरियाणा से रेत से लदा ट्रक लेकर गाजियाबाद जा रहे ट्रक में गलत दिशा से आ रहे तेज गति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक रेलिंग को तोड़कर गहरी खाई में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायल चालकों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हरियाणा पानीपत निवासी नौशाद ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार की रात वह हरियाणा से रेत लदे ट्रक को लेकर गाजियाबाद जा रहा था। करीब 12 बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पहुंचा। तभी गलत दिशा से तेज गति के साथ आ रहे केंटर ने ट्रक में सामने से टक्कर मार दी। इससे ट्रक रेलिंग तोड़कर गहरी खाई में पलट गया। साथ ही कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें ट्रक चालक नौशाद और केंटर चालक लोनी निवासी बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
शुक्रवार की सुबह एनएचएआई के कर्मचारियों ने एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त केंटर को हटवाकर मार्ग किनारे खड़ा कराया। सीओ विजय चौधरी का कहना है अभी तक कोतवाली में किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से नीचे गिरा ट्रक।- फोटो : KAHKRA
विज्ञापन