{"_id":"5a15cd424f1c1bc8678bd263","slug":"truck-out-of-order-in-haryana-jam-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ट्रक खराब, बागपत में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ट्रक खराब, बागपत में जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर जाम में फंसेे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत की गढ़ मिरकपुर पुलिस चौकी के पास ट्रक खराब होने से बागपत की सड़कों पर जाम लग गया। इस दौरान दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम में डीएम की गाड़ी भी फंस गई। पुलिस वालों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास तो सड़क की मरम्मत हो गई, लेकिन सोनीपत-गौरीपुर मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। उस पर गड्ढ़े बने हुए है। बुधवार को गड्ढों के कारण सोनीपत की गढ़ मिरकपुर पुलिस चौकी के पास ट्रक खराब हो गया। इस कारण सोनीपत और दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लग गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इसमें दूल्हे की गाड़ी, एंबुलेंस के साथ-साथ जिलाधिकारी की गाड़ी भी फंस गई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार सवार युवक प्रमोद निवासी दिल्ली ने बताया कि वह एक घंटे से जाम में लगा हुआ है।
विज्ञापन
जो बड़ौत से अपने घर दिल्ली जा रहा था। इसी तरह कार सवार सुरेंद्र का कहना है कि उसको सोनीपत से मेरठ जाना है। पिछले डेढ़ घंटे में तीन किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाया है। इस तरह अन्य यात्री भी परेशान रहे। पुलिस वालों ने किसी तरह जाम खुलवाया। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया गढ़ मिरकपुर पुलिस चौकी के पास ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा था।
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने से लगा जाम
अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे फाटक के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने से मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सही कराया, इसके बाद जाम से राहत मिली। ब्यूरो