फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck loaded with sugarcane overturns on two vehicles, 14 including women and children trapped

Baghpat News: गन्ने से लदा ट्रक दो गाड़ियों पर पलटा, महिला-बच्चों समेत 14 फंसे

Mon, 18 Mar 2024 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with sugarcane overturns on two vehicles, 14 including women and children trapped
बागपत। फैजल्लापुर गांव में रविवार को गन्ने से लदा ट्रक दो गाड़ियों पर पलट गया। दोनों गाड़ियोंं में महिला, बच्चे समेत 14 लोग फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। हादसे के बाद मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। गन्ने के नीचे बाइक सवार के दबे होने की आशंका को लेकर अफरातफरी मची रही। हालांकि बाद में गन्ना हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण प्रशासन ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे से रूट डायवर्ट कर दिया था। जिसके चलते वाहनों को नैथला-निनाना मार्ग से निकाला गया। इस दौरान फैजल्लापुर गांव में गन्ने से लदा एक ट्रक दो गाड़ियों के ऊपर पलट गया, जबकि ईंट ढोने वाला ट्रक भी चपेट में आ गया। हादसे में सिखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र सिंह और खेड़ा हटाना निवासी अंकित के परिवार के 14 सदस्य गाड़ी में गन्नों के नीचे फंस गए।
विज्ञापन

खेड़ा हटाना के रहने वाले विकास ने बताया कि वह अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ मेरठ के जानी में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। सिखेड़ा गांव के रहने राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने दो भाइयों और रिश्तेदार सुभाष, विनोद, अंशु, एक बच्चे के साथ लिलोन जा रहा था। तभी फैजल्लापुर में उनकी गाड़ी पर गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने गाड़ियों में फंसी महिला और बच्चे समेत अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। उधर पुलिस ने मार्ग पर पड़े ट्रक, गन्ने और गाड़ियों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- फैजल्लापुर गांव में दो घंटे तक लगा रहा जाम
नैथला मार्ग पर फैजल्लापुर में गन्ने से लदा ट्रक पलटने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जहां से पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया। घंटों मशक्कत के बाद गन्ना, ट्रक और गाड़ियां हटवाकर आवागमन शुरू हो सका।
ओवरलोड़ ट्रक दे रहे हादसों को न्योता
शुगर मिले चलने के बाद सड़कों पर गन्ने से ओवरलोड़ लदे ट्रक नजर आने लगते है। फैजल्लापुर गांव में जो ट्रक पलटा, उसमे भी क्षमता से दोगुना गन्ना लदा हुआ था। उधर प्रशासनिक अधिकारी इन ट्रकों पर कार्रवाई करने से कदम पीछे खींचते रहते है। इससे पहले भी हाईवे पर और अमीनगर सराय में गन्ने से लदे ट्रक पलट चुके है।
ईंट ढोने वाले ट्रक की वजह से बची जान
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस समय ईंट ढोने वाला ट्रक दो गाड़ियों पर पलटा, उस समय ईंट ढोने वाला एक ट्रक भी गुजर रहा था। ईंट ढोने वाला ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया। इसकी वजह से दोनों गाड़ियों में सवार 14 लोगों की जान बच गई।

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने विशाल दुहूण निवासी कुर्डी की तहरीर मिलने के अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद गन्ना ट्रक और गाड़ियों को निकलवाकर आवागमन शुरू करा दिया गया। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed