फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck drivers' strike costing crores of rupees

Baghpat News: ट्रक चालकों की हड़ताल से करोड़ों का फटका

Wed, 03 Jan 2024 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers' strike costing crores of rupees
बागपत/बड़ौत। ट्रक चालकों की हड़ताल से उद्यमियों के साथ ही व्यापारी व भट्ठा मालिकों की परेशानी बढ़ने लगी है। हड़ताल के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो गया है। रिम-धुरा समेत अन्य फैक्टरियों में तैयार माल की सप्लाई नहीं हो रही है वहीं बाजार में सामान नहीं आने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में 120 से अधिक रिम-धुरे की फैक्टरी है। फिलहाल दो करोड़ से अधिक का माल तैयार है, लेकिन ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते माल सप्लाई नहीं हो सका है। वहीं इन फैक्टरियों में तकरीबन एक करोड़ से अधिक कच्चा माल दिल्ली, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि जगहों से आना था, लेकिन वह भी नहीं आ सका है।
विज्ञापन

इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग व पैकिंग की फैक्टरी से भी सामान सप्लाई नहीं हो रहा है। यहां करीब 400 ईंट भट्ठे हैं, जहां से ईंटों की सप्लाई बंद हो गई है। बाजार में दिल्ली व अन्य जगहों से सामान नहीं आ रहा है। इस तरह एक दिन में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हिट एंड रन के नए कानूने के विरोध में चल रही हड़ताल से उद्यमियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कोई लोडिंग नहीं हो रही है और फैक्टरी में तैयार माल न तो सप्लाई हो पा रहा है और न ही कच्चा माल आ रहा है। - डॉ. योगेश जिंदल, इंडस्ट्रीज ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन।
फैक्टरियों में कच्चा माल खत्म हो गया है। जिसके लिए आर्डर किया था, लेकिन हड़ताल के चलते कच्चा माल नहीं आ पा रहा है। जिस कारण फैक्टरी की लेबर भी खाली बैठी हुई है। इससे फैक्टरी मालिक को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ललित जैन, कोषाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।

फैक्टरियों मेें तैयार माल काफी रखा हुआ है और कच्चा माल नहीं आ रहा है। ऐसे में दो दिनों से फैक्टरी में कोई काम नही चल रहा है। यदि जल्द हड़ताल खत्म नहीं हुई तो फैक्टरी मालिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा, क्योंकि बिना काम के लेबर को भुगतान भी करना है। - सचिन जैन, सदस्य इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed