{"_id":"6af8b769b13c06f69305d6c2","slug":"circle-rate-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162254-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नए औद्योगिक क्षेत्र की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नए औद्योगिक क्षेत्र की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
बागपत। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए अफसरों ने सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए अफसर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेंगे। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले सर्किल रेट बढ़ाकर जमीन का अधिग्रहण शुरू कराया जा सकता है।
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा की अध्यक्षता में एडीएम राजीव कुमार राय, एआईजी स्टांप शचि कुमारी ने 12 गांवों के किसानों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक योगेश धामा ने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए सर्किल रेट को बढ़ाया जाए, क्योंकि सर्किल रेट अभी कम है। विधायक योगेश धामा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें दूसरे जिलों में जाकर काम करने से राहत भी मिलेगी। उन्होंने जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की पैरवी की और जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा।
सिंगौली तगा के प्रधान बाबूराम त्यागी ने कहा कि सर्किल रेट किसानाें की उम्मीद के अनुसार हो जाता है तो सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने में प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। एडीएम और एआईजी स्टांप ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का आश्वासन दिया। एडीएम राजीव कुमार राय का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सर्किल रेट बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों की जमीन में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
यूपीसीडा ने नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए सरफाबाद, गोना, गढ़ी कलंजरी, भागोट, नवादा, फुलेरा और लहचौड़ा समेत 12 गांवों की दो हजार हेक्टेयर जमीन चिह्नित की थी। इसके अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र भरवाने के लिए दो बार अभियान चलाया जा चुका है।