फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck collides with couple, husband dies

ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with couple, husband dies
हरिओम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार दंपति को रेत से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पहिया के नीचे आने से पति की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद परिजनों ने घटना स्थल पर जाम लगाया।  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


  बाखरपुर बालैनी के हरिओम यादव (28) अपनी पत्नी मोनिका यादव (26) के साथ बाइक से होली  पर रविवार सुबह डौलचा गांव के पास स्थित चकबंदी देवता पर पूजा करने गए थे। वहां से लौटते समय वे दोनो जैसे ही बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित सिंघावली अहीर पुलिया के पास पहुंचे, तभी बागपत की ओर से  जा रहे रेत के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरने से ट्रक का पहिया हरिओम के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया । आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने विरोध में जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका के ऊपर से गुजरी मौत 
अमीननगर सराय। परिजनों के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगने के बाद हरिओम और उनकी पत्नी सड़क पर गिर गई थी। हरिओम टायरों के नीचे आ गया था। इससे उनकी मौत हो गई और उनकी पत्नी मोनिका ट्रक के दोनों टायरों के नीचे गिर गई थी। इससे ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी जान बाल-बाल बची। 

 बेटे के सिर से उठ गया बाप का साया ः अमीननगर सराय। हरिओम यादव के दो वर्षीय बेटा अंक्षित है। हादसे में उसके सिर से बाप का साया उठ गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


हादसे में मारे गए व्यक्ति की नहीं हुई शनाख्त ः बागपत। हाईवे पर स्थित पाली गांव के पास रोडवेज बस और मैजिक गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके शव की अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed