{"_id":"64cfb5a16efca3599b004a14","slug":"truck-collided-with-tempo-on-expressway-five-injured-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-3977-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक का विरोध करने वालों का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक का विरोध करने वालों का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
- दाहा में पंचायत कर चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक बनाने की सड़क से न्यायालय तक लड़ेंगे लड़ाई
फोटो 20
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट/दाहा। दाहा गांव में रविवार को क्षेत्र के लोगों की अशोक राणा के आवास पर पंचायत हुई, जिसमें चौगामा क्षेत्र में नया ब्लॉक बनाने की मांग उठाई गई। निर्णय लिया कि सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर कोई जनप्रतिनिधि चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक का विरोध करेगा तो उसका बहिष्कार करेंगे।
सभा की अध्यक्षता करते हुए चौगामा खाप चौधरी कृषिपाल राणा ने कहा कि चौगामा क्षेत्र में लंबे समय से ब्लॉक बनाने की मांग चल रही है। यह क्षेत्र बिनौली ब्लॉक में पड़ता है। अब बिनौली ब्लॉक का विभाजन होना है। प्रशासन ने किशनपुर बराल को नया ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिसे चौगामा क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। चौगामा क्षेत्र के दाहा या पुसार गांव में नया ब्लॉक बनाया जाए। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सूबेदार प्रताप सिंह ने कहा कि किशनपुर बराल चौगामा क्षेत्र से 20 किलोमीटर दूर है। इस क्षेत्र से किशनपुर बराल का कोई संपर्क नहीं है। वहां ब्लॉक बनाने से क्षेत्र की जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा। बिनौली ब्लॉक के विभाजन से चौगामा क्षेत्र के सबसे ज्यादा गांव हटेंगे। चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक बनाने से 30 से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। निर्णय लिया कि सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर कोई जनप्रतिनिधि चौगामा क्षेत्र में ब्लॉक का विरोध करेगा उसका बहिष्कार करेंगे। संचालन यतेंद्र राणा व गुल्लू राणा प्रधान ने किया। इसमें राजीव प्रधान, आनंद छिल्लर, बिजेंद्र प्रधान, अतेंद्र धनौरा, अमित धनौरा, देवेंद्र सिंह, ब्रजवीर प्रधान, सुखवीर सिंह, संजू प्रधान, संजीव राठी, जाबिर प्रधान बोपुरा, विनोद राणा, संजय, गौरव राठी, भाग्यवीर, सनुज राठी, घसीटा प्रधान आदि ने विचार व्यक्त किए।