फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by waterlogging, warned of hunger strike

Baghpat News: जलभराव से परेशान, भूख हड़ताल की चेतावनी दी

Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Troubled by waterlogging, warned of hunger strike
बड़ौत। बावली गांव के लोग जलभराव और गंदगी के कारण परेशान है। गलियों से लेकर लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश, सुदेश, कंवरपाल, मनोज, हरेंद्र, पप्पू आदि ग्रामीणों का कहना था कि बावली गांव में तालाब की सफाई ना होने के कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। तालाब पूरी तरह से ओवरफ्लो हो चुका है, जिस कारण गंदा पानी गांव की गलियों से होता हुआ लोगों के घरों में घुसा रहता है। कई योजनाएं बीत चुकी हैं, लेकिन तालाब की आजतक सफाई नहीं कराई गई है। जिस कारण गलियों, घरों में पानी घुसा रहता है। मुख्य रास्ते से लेकर हाइवे के किनारे भी गंदे पानी से लबालब है। लोगों को दूसरी तरफ से काफी लंबा चक्कर काटकर बाहर आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। अब वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और फिर भी समाधान नहीं होता है तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed