फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by debt, father of a Delhi Police constable commits suicide

Baghpat News: कर्ज से परेशान दिल्ली पुलिस के सिपाही के पिता ने की आत्महत्या

Thu, 03 Jul 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, father of a Delhi Police constable commits suicide
बड़ौत (बागपत)। दिलीप विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग अजेन्द्र ने कर्ज के बोझ से तंग आकर बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही विशाल के पिता थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, करीब तीन साल पहले अजेन्द्र ने एक प्लॉट खरीदने के लिए एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि साहूकार अब तक उनसे 12 लाख रुपये तक वसूल चुका है और फिर भी लगातार दबाव बना रहा था। परिजनों का आरोप है कि अत्यधिक मानसिक तनाव और लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण अजेन्द्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उधर, घटना की सूचना पर गौरव बड़ौत समेत नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
वर्जन- एक व्यक्ति के आत्महत्या का मामला सामने आया है, लेकिन इसमें अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-विजय कुमार, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed