{"_id":"655b45da0cf385dda50564e6","slug":"trouble-increased-due-to-closure-of-binauli-road-railway-crossing-trouble-increased-due-to-closure-of-binauli-road-railway-crossing-gategate-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4090-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग फाटक बंद होने से बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग फाटक बंद होने से बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
-वाहन चालकों ने पांच किमी दूर घूमकर किया नगर में प्रवेश
फोटो संख्या 4
बड़ौत। बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते सोमवार को समय-समय पर फाटक बंद किए जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हुई। वहीं फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को पांच किमी का चक्कर काटकर नगर में प्रवेश लेना पड़ा।
आपको बता दें कि बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग पर इस समय ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार को ओवरब्रिज निर्माण के तहत बिनौली फाटक के नजदीक पिलर बनाने का काम किया गया, जिस कारण फाटक पूरे दिन बीच-बीच में बंद व खुलता रहा। इस दौरान नगरवासियों के साथ वाजिदपुर, लौहड्डा, गुराना, जौहड़ी, अंगदपुर, आरिफपुर खेडी, जिवाना, माखर, सिरसली, बिनौली, बरनावा सहित मेरठ की ओर से आने वाले लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कतें सामान लेकर चलने वाले यात्रियों के अलावा महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को हुई। इस दौरान वहां से गुजरने वाली ट्रेनों से भी हादसे की आंशका बनी रही।
-वाहन चालक भी रहे परेशान
बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग के पास पिलर के लिए गड्ढे खोदने के लिए फाटक बंद करने पर वाहन चालक भी परेशान रहे। उन्हें नगर में प्रवेश करने के लिए लौहड्डा गांव से बाहर-बाहर घूमकर नगर में आना पड़ा।
विज्ञापन
-ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्द हो पूरा
जयपाल, सत्यवीर, रविन्द्र, वीरपाल, नरेन्द्र ने ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाने मांग की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।