फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tricolor festival celebrated from door to door in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में घर-घर तिरंगा उत्सव की रही धूम

Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tricolor festival celebrated from door to door in educational institutions
खेकड़ा के चेरी ब्लोसम किंड़र गार्ड़न स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल शिक्षि - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते घर-घर तिरंगा महोत्सव के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने ग्राम सांकरौद स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल में तिरंगा उत्सव मनाया। इसके अलावा चेरी ब्लोसम किंडर गार्डन स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को केवीके के कृषि वैज्ञानिकों ने जनता जूनियर हाई स्कूल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को तिरंगे वितरित किए। डॉ. सरिता जोशी ने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। वर्षों की गुलामी की बेड़ियों से निकालने वाले वीरों को शत शत नमन है। देश की आजादी से जुड़ी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं विकास, शुभम, फैजान, अंजली, समरीन आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, डॉ. शिवम, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, गांधी गंज मंडी स्थित चेरी ब्लोसम किंडर गार्डन प्ले स्कूल में प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बच्चों को हमारी आन बान शान राष्ट्र ध्वज तिरंगे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के तहत राष्ट्र ध्वज वितरित किया गया। बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान बीना, आंचल शर्मा, मोनिका, रेखा, अंजलि, सुशीला, सुरेखा, सचिन, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

ग्राम सांकरौद स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छात्र, छात्?

ग्राम सांकरौद स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छात्र, छात्?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed