{"_id":"6377c579a2b28a7e585ead7f","slug":"tributes-paid-to-martyred-soldiers-of-yadav-community-baghpat-news-mrt6142242128","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव समाज के शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव समाज के शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। यादव महासभा की ओर से गांव के फार्म हाउस में यादव शौर्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें यादव समाज के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 18 नवंबर 1962 में लेह लद्दाख में चीन के साथ युद्ध हुआ था। जहां 120 सैनिक यादव समाज के थे। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने चीन के 1300 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था। युद्ध में यादव समाज के 120 सैनिक लड़ते हुए शहीद हो गए थे। समाज के लोगों ने शुक्रवार को शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर मेजर जनरल राजेंद्र सिंह, कैप्टन चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, डॉ. एसपी यादव, डॉ. राजकुमार, कृष्ण यादव, विनोद कुमार, रविंद्र यादव, कैप्टन रंजीत सिंह, मेजर ध्यान सिंह मौजूद रहे।
----
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करेंगे पूर्व सैनिक
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह खोखर ने बताया कि जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में नेवी के वरिष्ठ अधिकारी नेवी के पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके अलावा 26 नवंबर को सब एरिया मेरठ में सब एरिया कमांडर सैनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूर्व सैनिक व पूर्व सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं का निस्तारण एवं सम्मान किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर 19 नवंबर को समिति कार्यालय पूर्व सैनिकों की बैठक की जाएगी। बैठक में मेरठ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक सैनिकों से पहुंचने की अपील की जाएगी।