फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tributes paid to Akshay on the thirteenth

तेरहवीं पर अक्षय को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Akshay on the thirteenth
रंछाड़ गांव में अक्षय की तेरहवीं पर शोक सभा को सम्बोधित करते देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BARAUT
रंछाड़ पहुंचे राजनीतिक दलों के नेता और गणमान्य लोगों ने बढ़ाया परिवार को ढांढस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव में बृहस्पतिवार को अक्षय का तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने ने यज्ञ में आहुति देकर अक्षय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
पंडित मदन शर्मा के सानिध्य में वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। सिरसली, जिवाना, बिनौली, बामनौली, बिजवाड़ा, दादरी, माखर, मलमाजरा, बिजरौल आदि गांवों के गणमान्य ग्रामीणों के अलावा आरएसएस, रालोद, भाजपा, सपा सहित विभिन्न दलों के नेताआें में यज्ञ में आहुति देकर अक्षय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हुई शोकसभा में दो मिनट का मॉन भी रखा गया। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता व एसआई ओमवीर सिंह के संचालन में हुई शोकसभा में रालोद पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, प्रांतीय अध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, अरुण तोमर, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, संजीव मान, विकास, गगन धामा, राजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रामकुमार, आदित्य प्रधान, सतबीर सिंह, समरपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, उपेंद्र प्रधान, सुधीर तोमर, अवनीश तोमर, आरएसएस के रामभरोसे लाल, विकास माजरा, राजीव राणा, अशोक तोमर, बजरंग दल संयोजक अमित तितरौदा, पुष्पेंद्र खोखर, राजीव धामा, अरुण त्रिपाल धामा, रणबीर गुर्जर, सत्यव्रत आर्य, दीपक बामनोली, जसबीर सोलंकी, महिपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, देर शाम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक योगेश धामा व केपी मलिक भी मृतक अक्षय के घर पर शोक संवेदनाएं देने पहुंचे।
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : बेनीवाल
बिनौली। देर शाम भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, केपी मलिक और योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह तुगाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रंछाड़ पहुंचे और अक्षय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अक्षय के परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि बिनौली पुलिस द्वारा जो गलत कार्य किया गया है, वह घोर निंदनीय है। इस प्रकरण में दोषी सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ करवाई हो चुकी है। इसके अलावा पूरे प्रकरण की और गहनता से जांच कराई जाएगी। इस दौरान अवनीश तोमर, अरुण त्रिपाल धामा, सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed