{"_id":"639a06ba25b7ce2ba475cf95","slug":"trial-will-be-held-on-17th-for-athletics-competition-baghpat-news-mrt6177512180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 17 को होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 17 को होगा ट्रायल
विज्ञापन
बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में 24 से 25 दिसंबर को सीनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 17 दिसंबर को जिला और 20 दिसंबर को मंडलीय ट्रायल लिया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 24 से 25 दिसंबर तक गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय पर सीनियर महिला व पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में 17 दिसंबर को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 20 दिसंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म प्रमाणपत्र की प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।