फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trees, poles and transformers fell due to storm, power supply stalled for 20 hours

आंधी से पेड़, खंभे व ट्रांसफार्मर गिरे, 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Trees, poles and transformers fell due to storm, power supply stalled for 20 hours
बागपत। कई दिन की भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार देर रात आंधी के साथ आई बारिश से लोगों को राहत तो मिल गई। मगर, आंधी में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। चमरावल रोड पर महिला थाने के पास ट्रांसफार्मर गिर गया। इसकी वजह से कई इलाकों में करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। अगले पांच दिन तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से गर्मी के तीखे तेवर लोगों को काफी परेशान कर रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन आंधी के चलते मेरठ रोड, चमरावल रोड, बड़ौत रोड, दिल्ली रोड पर पेड़ गिर गए। कुछ जगह खंभे भी गिर गए। इससे कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चमरावल रोड पर महिला थाने के पास विद्युत ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार शाम 20 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। इसके अलावा कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खेकड़ा में आधा दर्जन पेड़ उखड़े, रातभर बिजली आपूर्ति ठप
खेकड़ा। आंधी में खेकड़ा के जंगल में करीब आधा दर्जन पेड़ उखड़ गए। साथ ही रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार की सुबह 10 घंटे बाद करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन के दौरान मुश्किलें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से आम की फसल को नुकसान, बारिश से फायदा
चांदीनगर। बृहस्पतिवार रात आई आंधी में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। रटौल गांव के आम के बागों में कच्चा आम टूटकर गिर गया। आम व्यापारी शौकीन, आदिल, बिट्टू आदि ने बताया कि जो कच्चा आम टूटकर गिरता है, वह पेड़ों से टकराकर खराब हो जाता है। उनका कहना है कि बारिश आम की फसल के लिए अच्छी है। आम फूलेगा भी और मिठाई भी आएगी। मगर, टूटे आम से व्यापारियों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed