फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tree Plantation is Essential for the Upliftment of Spiritual Consciousness: VishrutpaniTree Plantation is Essential for the Upliftment of Spiritual Consciousness: Vishrutpani

आध्यात्मिक चेतना के उत्थान के लिए पौधरोपण जरूरी : विश्रुतपाणी

Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tree Plantation is Essential for the Upliftment of Spiritual Consciousness: VishrutpaniTree Plantation is Essential for the Upliftment of Spiritual Consciousness: Vishrutpani
-श्री सांई ग्लोबल एकेडमी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण विषय पर हुई गोष्ठी
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फतेहपुर पुट्टी के श्री सांई ग्लोबल एकेडमी स्कूल में बृहस्पतिवार को एडुग्लोरी फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पर्यावरणविदों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने पर विचार रखे।




गोष्ठी में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण विश्रुतपाणी ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के उत्थान के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण को ईश्वर की भक्ति के समान बताया। संस्था के संयोजक अरुण मलिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल को भी उतना ही जरूरी बताया। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने सरकार से किसानों को उचित सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे किसान बड़े स्तर पर पौधरोपण कर उनकी बेहतर देखभाल कर सकेंगे। जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ भाकियू हरेंद्र तोमर ने मनुष्य को प्रदूषण फैलने से रोकने के लिए आगे आने का आह्वान किया। आशीष दांगी ने भी प्रत्येक लगाए गए पौधे की देखभाल पर जोर दिया। गोष्ठी में प्रबंधक अनुज मलिक, सोहनवीर सिंह, केके त्यागी, बृजपाल सिंह, चैतन्य मलिक, राजीव कटारिया और विहान मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed