फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Treatment received from Ayushman, benefit to the needy

आयुष्मान से मिला इलाज, जरूरतमंदों को हुआ लाभ

Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Treatment received from Ayushman, benefit to the needy
- जिले में योजना के लिए खर्च किए गए तीन करोड़
विज्ञापन

- आमजन को बजट में बढ़ोत्तरी की लगी है उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से दायरे में आए लोगों को लाभ मिला है। मुफ्त उपचार हुआ। इस बार भी लोगों को उम्मीद है कि योजना के बजट में बढ़ोत्तरी होगी। जिले के 15 अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ कपिल सरोहा ने बताया कि अब तक जिले में 3276 लोगों को योजना के तहत लाभ मिला है। गंभीर रोगियों का भी उपचार कराया गया है। जिले के पात्रों पर अब तक तीन करोड़ 58 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
अब तक बनाए गए 70 हजार कार्ड
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में अब तक 70366 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि पात्रता की श्रेणी में 22032 परिवार हैं। सर्वे अभियान चलाकर पात्रों की तलाश की गई है। हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसने क्या कहा
- युवा किसान क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन का कहना है कि योजना साल 2011 की जनगणना को आधार बनाकर लागू की गई है, इसे अपडेट किया जाना चाहिए। वर्तमान स्थिति के हिसाब से पात्र शामिल किए जाने चाहिए। बजट में भी बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। किसानों को अनिवार्य तौर पर शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बागपत निवासी अनिल यादव का कहना है कि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को पात्रता सूची तैयार करने का अधिकार दिया जाएं। इससे लाभ यह होगा कि अपात्रों को हटाया जा सकेगा। योजना प्रभावी है, इसके लिए बजट भी बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed