फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Treatment is not right at home without doctor's advice

चिकित्सक की सलाह बगैर घर पर इलाज ठीक नहीं

Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Treatment is not right at home without doctor's advice
बड़ौत। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जहां मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं वहीं काफी मरीज बेड़ न मिलने के कारण अपने घर पर ही इलाज करा रहे हैं। इनमें ऐसे भी मरीज हैं जो सोशल मीडिया पर चल रही सलाह के अनुसार ही दवाई और ऑक्सीजन लेकर उपचार कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह ठीक नहीं है। बगैर चिकित्सकों की सलाह के उपचार कराना मरीजों को भारी पड़ सकता है। इनमें से कई को जान बचाने के लिए अस्पताल की तरफ दौड़ना पड़ रहा है। इस संबंध में चिकित्सकों से बात की गई तो सभी ने मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर ही घर पर उपचार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बिना सलाह के न लगाए ऑक्सीजन
- जिले में लगभग 3503 के करीब कोरोना एक्टिव केस हैं और 583 केस एक्टिव हैं। इनमें से तकरीबन 40 फीसदी मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हा-हाकार है। घर पर इलाज करा रहे मरीज खुद ही ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदकर अपनी सांसों की डोर को लंबा करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि चिकित्सकों की सलाह है कि बगैर सलाह के इस प्रकार ऑक्सीजन लेना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रखें इन बातों का ध्यान
- मरीज का ऑक्सीजन लेवल दिन में तीन बार से चार बार चेक करें।
- चिकित्सक की सलाह पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर को अपडेट करना चाहिए।
- ऑक्सीजन देने से पहले मरीज का ऑक्सीजन लेवल जांचना चाहिए।
- ऑक्सीजन देने के साथ ऑक्सीमीटर में जैसे ही ऑक्सीजन की मात्रा 94 पर पहुंचती है तो ऑक्सीजन का प्रेशर चैक करना चाहिए कि कितने लेवल से 94 पर पहुंची है।
- उदाहरण के तौर पर यदि तीन नंबर के प्रेशर के साथ ऑक्सीजन लेवल 94 पहुंचता है, तो 10 मिनट बाद ऑक्सीजन प्रेशर का आधा से एक पाइंट तक कम करके ऑक्सीजन का लेवल 94 पर जांचना चाहिए। ऐसे ही ऑक्सीजन प्रेशर से ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना वजह और गलत तरीका पहुंचा सकता है नुकसान
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि चिकित्सकों की सलाह पर ही मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट लेनी चाहिए। ऑक्सीजन और दवाई का बिना वजह या गलत तरीके से उपयोग जान जोखिम में डाल सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed