{"_id":"62336d534375d6073e0df858","slug":"traveling-at-risk-baraut-news-mrt580899122","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर घर जाने की बसों और ट्रेनों में दिखी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर घर जाने की बसों और ट्रेनों में दिखी मारामारी
विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली रोड पर बस की खिड़की पर लटके यात्री व दूसरी बस का इंतजार करते लोग
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने की बसों और ट्रेनों में दिखी मारामारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। होली के त्योहार पर बसों और ट्रेनों में यात्रियों की मारामारी शुरू हो गई है। परिवहन निगम की बसों में बृहस्पतिवार को खासी भीड़ नजर आई। बसों में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं होने के कारण उन्हें लटककर सफर करना पड़ा। वहीं, कुछ लोगों ने बसों की छतों पर बैठकर सफर किया। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने खास रूट पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की। इसके बावजूद बसें कम और यात्रियों की संख्या ज्यादा नजर आई।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बावली चुंगी पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। बसों के अंदर जगह न मिलने पर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर छत पर बैठकर सफर करना पड़ा। सबसे बुरा हाल बड़ौत-मुजफ्फरनगर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-बिनौली मार्ग समेत अन्य कई मुख्य रूट का था। रोडवेज व अनुबंधित बसों में सीट न मिलने के कारण जगह-जगह बस स्टैंडों पर बसों के इंतजार में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करते हुए पूरे दिन दिखाई दिए।
डग्गामार वाहनों की रही चांदी
होली पर्व पर विशेष सुविधा देने की बात कहने वाले बड़ौत डिपो बृहस्पतिवार को यात्रियों की संख्या के आगे लाचार दिखाई दिया। बसों की कमी के कारण डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। इस दौरान बसों में सफर करने वाली महिलाओं तथा बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच रही थी। बड़ौत डिपो के स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या व चक्कर बढ़ाए गए थे। त्योहार के कारण यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।