फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traveling 700 km to return home, police arrested as soon as the boat landed

घर वापसी के लिए 700 किमी की यात्रा, नाव से उतरते ही पुलिस ने दबोचा

Tue, 31 Mar 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traveling 700 km to return home, police arrested as soon as the boat landed
बागपत के पक्काघाट पर हरियाणा की ओर से यमुना में नाव में बैठकर आने के बाद पुलिस को जानकारी देते जम? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। लॉकडाउन के बाद जम्मू कश्मीर से घर वापसी के लिए चले दस लोग हरियाणा के सोनीपत से नाव में सवार होकर यमुना के पक्का घाट पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को स्क्रीनिंग सेंटर ले गई जबकि तीन लोग वापस भाग गए। एसडीएम रामनयन का कहना है कि यह लोग बिजनौर और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इनके रहने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सैलून और मजदूरी करने वाले करीब दस लोग हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा होते हुए सोनीपत पहुंच गए। इन लोगों ने करीब 700 किलोमीटर की यात्रा कभी वाहनों में लिफ्ट लेकर और कभी पैदल चलकर तय की। सोनीपत से यमुना नदी के किनारे पहुंचे और नाविक को सौ-सौ रुपये देकर यमुना पार की। बागपत में यमुना के पक्का घाट पर पुलिस ने सात को दबोच लिया जबकि तीन वापस भाग गए। पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज बलराम यादव ने बताया कि भागने वालों में नाव चालक व बिजनौर के तीन युवक शामिल है। एसडीएम रामनयन ने मौके पर पहुंच कर पकड़े गए लोगों से जानकारी ली। बताया कि इन्हें स्याद इंस्टीट्यूट में बनाए गए स्क्रीनिंग सेंटर में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में चलाते है सैलून
बागपत। बिजनौर जिले के दिलशाद, उसका सात वर्षीय बेटा समीर, मोहम्मद शकील, अलताफ व नजीबाबाद के रिजवान तथा मुजफ्फरनगर जिले के खुर्शीद आलम व मीर हसन ने बताया है कि वह सभी जम्मू कश्मीर में सैलून चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकल पड़े गोरखपुर के लिए
बागपत। मीलों का सफर भी पलायन करने वाले लोगों का घर पहुंचने का जज्बा कम नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को मेरठ-बागपत रोड से गोरखपुर जाने वाले उपेंद्र, किशोर, धनंजय, राजू, रोहित का कहना है कि वह 24 लोग है, सभी चंडीगढ़ में एक टाइल्स की फैक्ट्री में लोडिंग का काम करते है। लॉकडाउन होने के बाद काम बंद हो गया तो वह पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। सभी लोग चार दिन पहले चंडीगढ़ से निकले थे और उन्हें गोरखपुर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed