फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traumatic accident took away the happiness of three families

दर्दनाक हादसे ने छीन ली तीन परिवारों की खुशियां

Mon, 30 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traumatic accident took away the happiness of three families
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे ने तीन युवकों मोनू, अनिल, मिंटू की मौत ने उनके परिवारों की खुशियों को छीन लिया। मृतक मोनू खेती करता था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से उसके माता-पिता और उसकी पत्नी व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। अनिल अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता भूतपूर्व सैनिक है। अनिल के भी तीन बच्चे है। मिंटू की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वह अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। तीनों गांव के मोहल्ला पट्टी धीरान के रहने वाले थे। मोहल्ले में एक साथ तीन मौत से शोक की लहर दौड़ गई। घराें में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा, घायलों से पूछ रहे ग्रामीण
हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायलों छोटू उर्फ अश्वनी और सोनू का भी पता लेने ग्रामीण पहुंचे। उनके होश आते ही लोग हादसे के बारे में पूछने की कोशिश करते। बताया जा रहा है कार सोनू की थी और मोन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed