फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transformers are kept with the help of Jugaad, an accident is waiting to happen

Baghpat News: जुगाड़ के सहारे रखे हुए हैं ट्रांसफार्मर, हादसे का हो रहा इंतजार

Tue, 04 Jun 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Transformers are kept with the help of Jugaad, an accident is waiting to happen
बड़ौत में रखे ट्रांसफार्मर की टूटी रेंलिग का दृश्य
बागपत, बड़ौत। ऊर्जा निगम शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए चबूतरे एवं जाली टूटी पड़ी हुई है, लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में एक दो नहीं बल्कि 10 से 15 जगह ऐसी हैं, जहां पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रांसफार्मर का चबूतरा और चारों तरफ लगी जाली टूटी पड़ी हुई है। रखरखाव के अभाव में ये चबूतरे बीते कई माह से टूटे पड़े हुए हैं। लोगों में नीरज, प्रवीण, संदीप, मनोज, साेनू का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे उनमें आक्रोश है। लोगों ने चबूतरे की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, बावली रोड निवासी लोगाें में सुरेश, आदित्य, निखिल, सुनील का कहना था कि चौराहे के समीप रखे उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर का चबूतरा और जाली महीनों पहले किसी वाहन के टकराए जाने से टूट गई थी, लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों ने बताया कि यहां पर हाईवोल्टेज की भी समस्या है। हाईवोल्टेज करंट पहुंचने के कारण टीवी, स्टेब्लाइजर, फ्रीज, कूलर आदि जल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गुराना रोड, बड़का रोड, बड़ौली रोड, नेहरू रोड आदि जगहों पर भी खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। अवर अभियंता गुलशन कन्नौजिया ने बताया कि जल्द ही इनका ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed