{"_id":"612298588ebc3e79f63d25a5","slug":"transformer-thief-gang-member-arrested-baghpat-news-mrt552820654","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपी से टेंपो से एक ट्रांसफार्मर और अन्य सामान बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघवाली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बशोद नहर की पुलिया से ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक टेंपो से एक ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान बरामद किया।
थाना प्रभारी ने बताया शनिवार को रात के समय पुलिस टीम बसोद नहर की पुलिया पर चेकिंग चल रही थी। बसोद की ओर एक टेंपो डौला की ओर जा रहा था। चालक को टेंपो रोकने का इशारा करने पर चालक ने टेंपो दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके टेंपो रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हारून पुत्र हमीद बताया। आरोपी अपने साथियों के साथ करीब 15 -16 ट्रांसफार्मर चोरी कर चुका है। पुलिस ने टेंपो से करीब 40 किलो पत्ती टेंपिंग कोर, 5 नग एलटी केबल एल्युमीनियम, छह कोयल व एक ट्रांसफार्मर बरामद किया है। उसके तीन साथी अली शेर, ढोला उर्फ आस मोहम्मद और राशिद निवासी सरधना फरार हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कोटे में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा।
----