{"_id":"5e29dc808ebc3e4b22073b44","slug":"transformer-stolen-from-titrauda-power-supply-stalled-baghpat-news-mrt465409230","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितरौदा से ट्रांसफार्मर चोरी, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितरौदा से ट्रांसफार्मर चोरी, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में चोरों ने ट्रांसफार्मर खोलकर मशीन और तेल चोरी कर लिया। गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और ऊर्जा निगम को मामले की जानकारी दी।
तितरौदा गांव में बुधवार की रात में चोरों ने चौकी के निकट मुकेश पुत्र लंबरदार के यहां रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को उतार कर उसके अंदर की मशीन और तेल चोरी कर लिया। सुबह जब गांव में इसका पता चला तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। पुलिस को सूचना दी, इसके बाद गांव स्थित बिजलीघर में चोरी की सूचना दी। इस ट्रांसफार्मर से दो ट्यूबवेल (भुल्लन पुत्र कालूराम और आशीष पुत्र सुरेंद्र) की सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द जल्द चोरी का खुलासा करने की बात कही। गांव की आपूर्ति भी बाधित हुई है। ग्रामीण मुकेश, भुल्लन ,अरुण, राजपाल, सुधीर, सूरजभान, ब्रह्म सिंह, बल्ले, चमन ने वारदात के खुलासे की मांग रखी।