फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transformer is damaged in Sadbhar, power supply of 100 houses is cut off for last 24 hours

Baghpat News: सैडभर में ट्रांसफार्मर खराब, 24 घंटों से 100 घरों की बत्ती गुल

Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Transformer is damaged in Sadbhar, power supply of 100 houses is cut off for last 24 hours
अमीनगर सराय। सैडभर गांव में सौ केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण 24 घंटे से 100 घरों के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं और गर्मी में उनको काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए चारा काटने व पीने के पानी की समस्या बन रही है।
विज्ञापन

सैडभर गांव में 24 घंटे से सौ केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की, लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के कारण अभी तक ट्रांसफार्मर को ठीक तक नहीं किया गया। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण गर्मी में ग्रामीणों का बुरा हाल है। महिलाओं को घरेलू कार्यों में पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो पशुओं के चारे, पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीण अमित, अंकुर, मोहित, ललित, सुरेंद्र, सुखमाल, रफीक, नूरहसन, मोनी, जितेंद्र, उपेंद्र आदि ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत कर जल्द ही बिजली चालू करने की मांग की है। बिजली चालू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

--

- गांव में यदि बिजली खराब हो जाती है तो ऊर्जा निगम विभाग के अधिकारी ठीक करने में समय लगा देते हैं। ट्रांसफार्मर फुंके हुए 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बदला तक नहीं गया। इससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर
- ट्रांसफार्मर खराब होने के सौ घरों में बिजली तक नहीं आ रही है। ऐसे में सभी कार्य बाधित हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी जल्द ही समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।
ललित
- जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी थी। संजय कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed