फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transfer process complete, district gets 210 teachers

तबादला प्रक्रिया पूरी, जिले को मिले 210 शिक्षक

Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Transfer process complete, district gets 210 teachers
अंतर जनपदीय तबादला प्रक्रिया के तहत अन्य जनपदों से भेजे गए शिक्षक
विज्ञापन

29 शिक्षकों को जिले से अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक वर्ष से लटकी अंतर जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। शासन से दूसरे जनपदों में जाने वाले और जनपद में आने वाले अध्यापकों की सूची जारी कर दी है। जिले में 210 शिक्षक अन्य जनपदों से स्थानांतरित किए गए है। 29 शिक्षकों को जिले से अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित किया गया है।
शासन ने फरवरी 2020 में अंतर जनपदीय विद्यालयों में तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। जिले के 450 अध्यापकों ने आवेदन किए थे। एक साल से तबादला प्रक्रिया अधर में लटकी हुई थी। मंगलवार को शासन ने अंतर्जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। जिले में 450 आवेदन में से 116 पात्र मिले है। शासन ने स्वीकृत आवेदनों में से 29 शिक्षकों को ही दूसरे जनपद में स्थानांतरण की मंजूरी दी है। जिले में 210 शिक्षक दूसरे जनपदों से स्थानांतरण होकर आए है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन स्तर से ही दूसरे जिलों से स्थानांतरण होकर आने वाले शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। जिले से 29 शिक्षकों को अन्य जनपद के लिए रिलीव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed