{"_id":"655b4a4e96da75719803e4f3","slug":"training-of-heads-and-active-members-of-self-help-groups-started-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4086-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधानों व स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधानों व स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
बिनौली। ब्लॉक सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, वीओ व स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का पीआरआई एवं एसएचजी. कन्वर्जेंस विषय का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।
प्रशिक्षण में वरिष्ठ फेकल्टी सह प्रबंधक डीपीआरसी मेरठ चरण जीत सिंह, पंचायती राज प्रशिक्षक डॉ. एमएल खंडेलवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना एक आवश्यकता आधारित व्यापक योजना है, जो कुशल एवं अनुकूलतम उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थानीय विकासात्मक मुद्दों के समाधान के लिए तैयार की गई है। राखी कर्दम, रुस्तम सिंह ने बताया कि पंचायती राज प्रणाली, स्वयं सहायता समूह और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन भारत सरकार की ऐसी प्रमुख पहल है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने के साथ ही सतत विकास का बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत अनिल कीर्तज, राजीव तोमर, प्रधान उपेंद्र धामा, मनोज प्रधान, विपिन सौलंकी, मोहर सिंह आदि शामिल रहे।