फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Training begins to deal with third wave

तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Training begins to deal with third wave
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह व मास्टर ट्रेनरों ने चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया। जिले में 25 से 30 चिकित्सकों को बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील बताई जा रही है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजसिंह व मास्टर ट्रेनर डॉ विजय प्रताप, मीनू, विभा व कोमल ने चिकित्सकों व स्टॉफ नर्स को कोविड का टेक्निकल प्रशिक्षण जैसे ऑक्सीजन लगाना, वेंटिलेटर के बारे में जानकारी दी। डॉ. राज सिंह ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पीकू तैयार किया जा रहा है। फिलहाल दस वेंटिलेटर की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी सीएचसी पर बेड आरक्षित कर ऑक्सीजन की व्यवस्था करा दी गई है। अब जिले के चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को 25 से 30 चिकित्सकों व स्टाफ नर्स का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को 18 चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed