फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   trained to deal with the third wave

तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षण दिया

Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
trained to deal with the third wave
बागपत। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक एवं अभियान के सह संयोजक डॉ. जितेंद्र चिकारा ने स्वयंसेवकों को संभावित महामारी के दौरान पीड़ित की मदद, स्वयं को सुरक्षित रखने, संक्रमण फैलने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने, संक्रमण फैलने से रोकने की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक हेल्थ वालंटियर के रूप में प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों की सहायता करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वैक्सीन को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। जिला उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि अभियान में हर बूथ में एक युवा एवं एक महिला कार्यकर्ता को चिह्नित कर अभियान से जोड़ना है। जिला मीडिया प्रभारी एवं फिजियोथरेपिस्ट पवन शर्मा ने कहा कि नियमित योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इस मौके पर अभियान की सह संयोजक विजयश्री, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सौलंकी, डॉ. समीद कुमार, मंडल नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, अमित जैन, सचिन शर्मा, कपिल देव, संजय उपाध्याय, ओमवीर धामा, सचिन मलिक, हेमवीर बंसल, राजीव धामा, संदीप प्रजापति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंशाक मलिक, आईटी संयोजक शिवा यादव, सनी गुप्ता, गौरव शर्मा भानू, प्रभात स्वामी, प्रशांत चौधरी, डॉ. रवि पांचाल, डॉ. प्रवीण कुमार, मनोज धामा, वंदना गुप्ता, अशोक कुमार, सचिन राणा, सुनील गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed