{"_id":"5da774078ebc3e93bd10a6f9","slug":"train-late-baghpat-news-mrt448923489","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन डेढ़ घंटे लेट रही नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन डेढ़ घंटे लेट रही नई ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही दिन डेढ़ घंटे लेट रही नई ट्रेन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चली नई ट्रेन ने पहले ही सैकड़ों यात्रियों को इंतजार कराया। करीब डेढ़ घंटे ट्रेन लेट रही। देरी से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
रेलवे विभाग की ओर से दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर मंगलवार को नई रेल (सेवा सर्विस) संचालित की । बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का 09:58 आने का समय था। यात्री अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन डेढ़ घंटे बाद स्टेशन पर पहुंची। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्रदीप, उस्मान, देवेंद्र, जितेंद्र, कंवर पाल, हरबीर, शिवकुमार ने कहा कि लेट लतीफ होने के कारण पहले ही यात्री परेशान थे। लोगों को कई घंट तक ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। नई ट्रेन के चलने से लगा था, सब कुछ अच्छा होगा, लेकिन यह भी देरी से स्टेशन पर पहुंची हो लापरवाही है। वहीं नई ट्रेन में पुराने डिब्बे जोड़े गए हैं, जो गलत हैं। इस पर रेलवे विभाग को कंट्रोल करना होगा। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली से ही ट्रेन देरी से आई है।