{"_id":"665b0d6a311e7f76360faaa0","slug":"train-from-saharanpur-to-delhi-delayed-passengers-troubled-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-110073-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन लेट, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन लेट, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पिछले एक सप्ताह से देरी से चल रही ट्रेन, नियमित संचालन की मांग
फोटो संख्या 1
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटा लेट रही। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताया और नियमित ट्रेनों के संचालन की मांग की।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है। शनिवार को एक बार फिर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन तकरीबन एक घंटा लेट रही। इससे स्टेशन पर बैठे यात्री गर्मी में बिलबिला उठे और उन्होंने समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की। पवन, आशीष, आदित्य, हिमांशु आदि का कहना था कि अब रेल का सफर सुखदायी नहीं रहा है। आए दिन ट्रेनों में तकनीकी खराबी और लेट होना आम बात हो चली है। इस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते। इस मौके पर सुभाष, अंकित, जयवीर, प्रमोद, आकाश, इंद्रपाल, कल्लू मौजूद रहे।
-ट्रेन लेट होने की वजह से बसों में सवार हुए यात्री
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के दो घंटे लेट हो जाने की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को मजबूरन बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। इसके चलते यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
वर्जन -
अक्सर क्रांसिग के चलते कुछ समय तक ट्रेनों को अन्य स्टेशन पर रोक दिया जाता है। ऐसी स्थिति में ट्रेन लेट हो जाती है। यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। -अनुज राठी, स्टेशन मास्टर बड़ौत