{"_id":"5ddd82268ebc3e548730e357","slug":"traffic-rules-bataye-baghpat-news-mrt455563730","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें : एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
छपरौली। यातायात पुलिस की ओर से छपरौली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सभी को यातायात के नियमों से वाहन चलाने और परिवार के लोगों को भी इसके लिए तैयार करने को कहा गया।
छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कालेज और शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज में में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। एएसपी अनिल कुमार ने यातायात के सभी नियमों की जानकारी दी। छात्रों को सड़क पर चलते समय और विद्यालय आने व जाने के समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने सड़कों पर संकेत और प्रतीकों के ज्ञान और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया।
यातायात पुलिस एप के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बिना ड्राईविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, सड़क पर फैलकर न चलने, एक लाइन में ही चलने, सड़क पार करते समय दाएं एवं बाएं देखने, जल्दबाजी न करने, दुपहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह एवं हरी कैलाश ने राष्ट्रवंदना चौक पर सेंट एंजल्स स्कूल के बच्चों के यातायात का प्रशिक्षण दिया गया। सभी बच्चों को सड़क संकेत, वाहन चालक के संकेत व ट्रैफिक संकेतों को विस्तार से समझाकर यातायात कर्मियों छात्रों की निगरानी में चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दिखवाया।